बल्ली पूजन के साथ श्री कैलाश धाम शिव कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां शुरू

Share

सहारनपुर। श्रावण मास एवं पावन कांवड़ यात्रा-2026 के अवसर पर शिवालिक गार्डन (निकट कान्हा ट्रांसफार्मर) स्थित श्री कैलाश धाम शिव कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियों का शुभारंभ मंगलवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन कर किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ से शिविर के सफल संचालन तथा कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। समिति के प्रमुख सेवादार ललित पोपली ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर को पहले से अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप दिया जा रहा है। हरिद्वार से लौटने वाले शिवभक्तों के लिए शिविर में भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, विश्राम, प्राथमिक उपचार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना है और समिति का प्रत्येक सदस्य पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ इस सेवा कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने समाज के लोगों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से शिवभक्तों की बेहतर सेवा संभव हो सकेगी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ समिति का उद्देश्य है कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िए को सम्मानपूर्वक सेवा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समिति के सदस्य राजू चांदना ने बताया कि नगर निगम प्रशासन का भी शिविर को भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए समिति ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन और समाज के सहयोग से इस वर्ष का शिविर सेवा, अनुशासन और व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। बल्ली पूजन के साथ ही शिविर स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेज कर दिया गया है। इस अवसर पर नीरज मिड्ढा, रमन कपूर, संजय आरपी, केपी, राजीव कटियाल, संजय कालरा, राकेश कटियाल, सोनू छाबड़ा, बबलू अरोड़ा, विक्की गिरधर, विक्की जयशंकर, हैप्पी धमीजा, अमित भसीन, कमल अरोड़ा, अनुज, धर्मेंद्र कुमार, सोना सिड़ाना सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *