मानदेह न मिलने कारण संविदा कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

Share

गागलहेड़ी। गांव रसूलपुर पापड़ेकी की स्थित 132 के वी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े संविदा कर्मियों का दो माह का मानदेह न मिलने कारण बुधवार को उन्होंने कार्य का बहिष्कार करते हुए बिजली घर गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। डरने को संबोधित करते हुए संविदाकर्मी मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें प्रतिमाह मिलने वाला न्यूनतम मानदेय से विभाग की सेवा कर रहे हैं उनका आरोप है कि मई तथा जून दो माह का मानदेय नहीं दिया गया है जिस कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है, जबकि वह विभाग में अपनी जान जोखिम में डालकरकार्य करते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उनके कार्य को देखते हुए सरकार को चाहिए कि उनके मानदेय को वेतन में सामायोजित करके पुणे राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने प्रशासन तथा विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि जब तक उनका दो माह का मानदेय नहीं दिलाया जाता तब तक वह अपने कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर ही बैठे रहेंगे। धरने पर गुलशन कुमार, राजीव, संकी कुमार, मुनेश कुमार, अंकुल कुमार,मानसिंह आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *