संत कबीर नगर। जनपद संतकबीरनगर और गोरखपुर की सीमा पर स्थित करमैनी घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान थानाध्यक्ष मेहदावल राकेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं पुलिस चौकी बनकसिया के चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज अरविंद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-dilapidated-road-of-bramdih-tola-of-baghuari-has-become-a-problem-for-the-villagers/इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की, आवश्यक कागजात एवं पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दिखने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई।थानाध्यक्ष मेहदावल राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा आमजन में विश्वास बढ़ता है।