भाईचारा जनसभा में गरीबों और वंचितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

Share
गाजीपुर बहादुरगंज। भीम आर्मी के तत्वावधान में मंगलवार को भाईचारा जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में गरीबों, मजदूरों, किसानों, शोषितों और वंचितों के साथ होने वाले अन्याय एवं अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक समानता, भाईचारा और न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव रहे। विशिष्ट अतिथि हरेंद्र कुमार रहे। अध्यक्षता भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार गौतम ने की।मुख्य अतिथि डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और मजबूत करने की जरूरत है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/किसी भी गरीब और मजलूम के साथ अन्याय एवं अत्याचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि हरेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकजुटता के माध्यम से ही वंचित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रभावी संघर्ष किया जा सकता है।जनसभा में अजय, आनंद, बसंत यादव, विनोद, कविल सहित भीम आर्मी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने तथा गरीब और मजलूमों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *