बीएड नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं का हुआ स्वागत

Share
महराजगंज। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर के बीएड विभाग में मंगलवार को सत्र 2026-28 के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं के स्वागत एवं परिचय सत्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई।मुख्य अतिथि एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महीप कुमार पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु अपने भावी जीवन के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का समुचित उपयोग कर वे समाज के उन्नयन में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।इस दौरान सभी नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय देते हुए अपनी रुचियों एवं अभिरुचियों को साझा किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी, शुभम श्रीवास्तव, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार, मणिंद्र कुमार त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, ईश्वर चंद सहित पुनीत, प्रियांशी, प्रतिभा, आदिया विनय, गरिमा सिंह, रूपा लोधी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *