समग्र प्रगति पत्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का बनेगा रोडमैप : अरविंद कुमार सिंह

Share
गाजीपुर जमानियां। एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण एवं एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र जमानियां पर 400 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 18 अगस्त से किया जा रहा है, जिसमें शिक्षकों को नई शिक्षा पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने समग्र प्रगति पत्र (एचपीसी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत परंपरागत रिपोर्ट कार्ड के स्थान पर समग्र प्रगति पत्र को महत्व दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल बच्चों के प्राप्त अंकों के आधार पर उनका मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा और विभिन्न कौशलों को पहचानकर उन्हें विकसित करने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि एचपीसी में बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के साथ उनकी रुचियों, कला, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में प्रगति को भी शामिल किया जाता है। इससे शिक्षक और अभिभावक बच्चे की वास्तविक क्षमता एवं विकास की दिशा को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि समग्र प्रगति पत्र बच्चों के पिछले अंकों का महज रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह उनके सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार करने में सहायक है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया अपनाने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर प्रेम कुमार सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार तिवारी, संतोष कुमार, रीता, ऋतु मिश्र, प्रियंका यादव, प्रवीण राय, नवनीत राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *