पीजीडीएवी कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाईट टूर्नामेंट का खिताब जीता

Share

नई दिल्ली। ‘मैन ऑफ द मैच’ यश डबास (91, 36 गेंद, 6×4,10×6) की शानदार बल्लेबाजी और प्रणित (4-1-28-4) की घातक गेंदबाजी की मदद से मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
पीजीडीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर दरविंदर कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। फाइनल मुकाबले में पीजीडीएवी कॉलेज ने पीजीडीएवी येल्लो टीम को 8 विकेट से मात दी। पीजीडीएवी येल्लो टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुएread more:https://pahaltoday.com/heavy-storm-and-rain-destroys-pig-farm-killing-six-animals/निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। ध्रुव नारंग ने (102) और नैतिक यादव ने (58) रन का योगदान दिया। प्रणित ने 28 पर 4 विकेट और वैभव पांडे ने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में पीजीडीएवी कॉलेज ने 14.5 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बनाकर, 8 विकेट से मैच जीत लिया। यश डबास ने 91 और अंकित कुमार ने 66 रन बनाए। पीजीडीएवी कॉलेज की पुरुष टीम 27 साल बाद इस सत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट की भी चैंपियन बनी है। कॉलेज की तरफ से पहली बार विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को 2.8 लाख रुपए की नगद ईनामी राशि भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *