गाजीपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गाजीपुर और जहूराबाद में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर इच्छुक अभ्यर्थियों को वॉक-इन के आधार पर प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित एससीवीटी व्यवसायों में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं। इनमें वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइनर-एफईएम में 22, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन में 20, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग) में 27, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन में आठ तथा सिलाई तकनीक (सीविंग टेक्नोलॉजी) में चार सीटें शामिल हैं।वहीं, नवसंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहूराबाद में कोपा की दो, मशीनिस्ट की 17, आरएसी की 12 और वेल्डर की 30 रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है।प्रवेश के इच्छुक नए अभ्यर्थी पूर्व में जारी लिंक के माध्यम से आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।अभ्यर्थियों के पास प्रवेश पाने के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक का अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें।