गाजीपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में गूंजे रामायण के पाठ

Share

गाजीपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलन, रामायण पाठ और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को इनसे जोड़ना रहा।इसी क्रम में विकासखंड भांवरकोल की ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित रामजानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ किया गया। भांवरकोल ब्लॉक परिसर में निर्मित मंदिर में भी रामायण पाठ का आयोजन हुआ।वहीं, नगर पालिका परिषद जमानियां के दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड नंबर छह स्थित सरस्वती नगर के श्रीरामजानकी मंदिर में रामचरितमानस पाठ एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद की अन्य नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, विकासखंडों और तहसीलों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों और रामायण में निहित आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *