जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता की ओर से तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में सोमवार, 26 अक्टूबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जय प्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 24 अक्टूबर को कलश यात्रा और 25 अक्टूबर को भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 26 अक्टूबर को प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/भंडारे में क्षेत्र के लोगों के साथ ही राहगीरों ने भी भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास मिनी पार्क का निर्माण कराकर उसमें महर्षि जमदग्नि की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पहल का उद्देश्य नगरवासियों को पूजन-अर्चन के लिए एक सुंदर स्थल उपलब्ध कराने के साथ ही बैठने के लिए बेहतर स्थान मुहैया कराना है।इस अवसर पर अनिल कुमार गुप्ता, संजीत यादव, संतोष कुमार पांडेय, दानिश मंसूरी, विजयशंकर शर्मा, रुस्तम अली, बाबू भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।