अपनी जन्मभूमि के गांव सिंदवाहा में हुआ किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया का हुआ भव्य स्वागत

Share
ललितपुर –अपनी जन्मभूमि स्थित ग्राम सिंदवाहा में आज उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा  किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर मनोनीत अजय पटैरिया का भावभीना स्वागत किया गया।यह भव्य स्वागत सिंदवाहा के ग्रामीण जनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के  संयोजक संजय नायक एवं चम्पालाल प्रजापति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने की  और संचालन देश  के प्रसिद्ध कवि पंकज पंडित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड उपस्थित रहे तो विशिष्ट अतिथियों के रुप में क्षेत्रीय सदस्य बंशीधर श्रीवास बाबू जी, गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी , मुन्ना लाल जैन अभिलाषा उपस्थित रहे ।इस अवसर पर नव मनोनीत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय पटैरिया ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से और पार्टी के उच्च नेतृत्व के स्नेह आशीर्वाद से आज मुझे यह दायित्व मिला है । दायित्व मिलने के साथ ही मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है । चुंकि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और आज भी यहां साठ प्रतिशत लोगों की जीवन वृत्ति कृषि कार्य है और मुझे पार्टी ने जो किसान मोर्चा में दायित्व दिया है कि मैं भी किसानों के जीवन में सहभागिता करते हुए उन्हें शासन की नीतियों से परिचित करा कर उनके लाभ को बढ़ाने की दिशा मैं काम कर सकूं ताकि प्रधानमंत्री जी के संकल्प अनुसार आय दुगुनी करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके ।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी की योजना है कि वे भविष्य में किसानों को ज्यादातर सौर्य ऊर्जा पर निर्भर करने का प्रयास करें ताकि उनका डीजल इत्यादि का खर्च कम हो सके ।इसी तरह वे वीजों की दिशा में नित्य नयी तकनीक अपने बैज्ञानिकों के माध्यम से हमें प्रदान कर रहे हैं।यह मेरी जन्मभूमि है और मेरा दायित्व इसके प्रति भी बढ़ जाता हूं इसलिए मैं अपने गांव में अपनी क्षमता भर, भरसक विकास योजनाओं को लाने का प्रयास करूंगा।मेरा प्रयास होगा कि सरकार द्वारा विकास को लेकर आगे आने बाली योजनाओं को में अपने गांव में भी प्रथम वरीयता पर लागू करवाने का काम कर सकूं।आप सब ने मुझे शुरू से स्नेह और आशीर्वाद दिया है और आशा है यह स्नेह आशीर्वाद मुझ पर सदैव ऐसे ही बरसता रहेगा।अन्त में पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष पं अशोक कुमार रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर व्लाक प्रमुख गण मोहित निरंजन, कल्याण सिंह लोधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राजा, जिला मंत्री देवेन्द्र तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष अनुपम चौबे,जिला पंचायत सदस्य राजकुमार खटीक, ,हरपाल सिंह सिसौदिया,रवि खरे, अजीत पाठक,शिवा राजा,लालू टोंटे, पियूष शुक्ला, ग्राम प्रधान गण बीरेंद्र सिंह परमार, जयराम सिंह राजपूत, यादवेन्द्र सिंह पूर्व प्रधानगण रामदेव तिवारी, शैतान सिंह,करन सिंह , जगदीश लिटौरिया,इन्द्रपाल सिंह, रामकुमार नायक,रामबाबू पटैरिया,बिष्णू रावत, प्रकाश सोनी, नरेन्द्र राजा,मोनू राजा, गोपाल रावत, संजय रावत, शंभू नायक, रामस्वरूप नायक, घनश्याम नायक, राजेश तिवारी,मंटू रावत, मनीष तिवारी, ओमप्रकाश शुक्ला ,रिंकू तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *