हापुड जिलाधिकारी कविता मीना (I.A.S.) के द्वारा हापुड़ तहसील के ग्राम में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग कराई गई।जिलाधिकारी महोदया द्वारा राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ खेत में 10×10 मीटर के रकबे में खड़ी धान की फसल की कटाई कराकर उपज की पैमाइश कराई गई। मौके पर धान की पैदावार अच्छी पाई गई। जिलाधिकारी महोदया ने निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि शासन को वास्तविक उत्पादन के आंकड़े प्राप्त हो सकें और किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सही लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की कटाई के बाद पराली न जलाएं, बल्कि पराली प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रों का प्रयोग करें।