पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, खेत में मिला शिवा का शव

Share

देवबंद क्षेत्र में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। थाना देवबंद पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई को जयप्रकाश ने चौकी कचहरी पर सूचना दी कि उनका पुत्र शिवा 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे तीन परिचित युवकों और एक अन्य युवक के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान 27 जुलाई की देर रात टीचर्स कॉलोनी के पीछे एक खेत से शिवा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और जांच तेज कर दी। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद हो गया था।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ हालांकि बाद में समझौता होने के बाद फिर से दोस्ती हो गई थी, लेकिन पुरानी रंजिश आरोपियों के मन में बनी रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने इसी रंजिश के चलते शिवा को घर से बुलाया और खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना में शामिल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा तीन विशेष पुलिस टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *