थाना मंडी पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए एसी के आउटडोर, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, कॉपर वायर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वारदात में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी पुलिस ने सीज कर दिया है। इस संबंध में पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 27 जुलाई को थाना मंडी क्षेत्र में डॉ. विकास जैन, फरमान अली और संदीप गर्ग की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ बिजली का स्टेबलाइजर, इनवर्टर, पंखा तथा एसी के आउटडोर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान जेवी जैन इंटर कॉलेज के पास से तौसीफ, आबिद और सलमान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर तीन एसी के आउटडोर, एक स्टेबलाइजर, एक इनवर्टर, एसी के कॉपर तार, कॉपर पाइप तथा आउटडोर के अलग-अलग पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा (न्च्11 क्ज् 9473) को भी जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मुख्य आरोपी तौसीफ और आबिद पर चोरी सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि सलमान के खिलाफ भी चोरी के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी, लूट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, पंकज मिश्रा तथा थाना मंडी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।