ओबरा पुलिस ने 154 मामलों की अवैध शराब कराई नष्ट

Share

सोनभद्र, ओबरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न इस कार्यवाही के तहत थाना ओबरा में पंजीकृत मामलों से बरामद माल का विधिवत निस्तारण किया गया। इसमें करीब 1500 लीटर कच्ची शराब और 11,500 लीटर अंग्रेजी शराब को न्यायालय एफटीसी सोनभद्र के आदेशानुसार नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और विधिक मानकों के तहत संपन्न कराई गई। इस दौरान अभियोजन अधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *