गाज़ीपुर । प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री माननीय दानिश आज़ाद अंसारी बुधवार शाम लगभग 3:00 बजे गाज़ीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनस जमाल के आवास पर आयोजित निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को शादी की मुबारकबाद दी तथा उनके मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।read more:https://khabarentertainment.in/theft-in-a-locked-house-exposed/
कार्यक्रम में मंत्री के आगमन पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं युवा मंच के सैकड़ों युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव सुमित तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ राय, भाजपा कार्यालय प्रभारी राजन प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष गुलटू रायनी सहित आबिद जमाल, राजा आरिफ, काज़ी आफताब, राहुल मिश्रा, कुंदन वर्मा, नदीम खान, अकबर जमाल, छात्र नेता मुलायम यादव और अमरजीत यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।