गौमाता संरक्षण के लिए नई पहल, ‘गो-एलएक्स’ वेबसाइट से खरीदी जाएंगी गायें : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Share
वाराणसी/सुल्तानपुर। ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि गौमाता को कटने से बचाने के लिए जल्द ही “गो-एलएक्स” नामक वेबसाइट शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से देशभर में गाय बेचने के इच्छुक लोगों से संपर्क कर गाय खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ओएलएक्स की तर्ज पर तैयार की जा रही है और इसका उद्देश्य गौवंश की रक्षा करना है।read more:https://pahaltoday.com/four-smugglers-arrested-with-ganja-worth-rs-3-crore-2-lakh-50-thousand/81 दिवसीय “गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा” के दौरान जारी एक वीडियो संदेश में शंकराचार्य जी ने कहा कि यह प्रचार पूरी तरह भ्रामक है कि हिंदू समुदाय गायों को कटने के लिए बेचता है। उन्होंने कहा कि “कोई भी सच्चा हिंदू यह जानते हुए गाय नहीं बेच सकता कि उसे काटा जाएगा। यदि कहीं ऐसा होता भी है तो वह हिंदू संस्कृति और संस्कारों के विपरीत है।”उन्होंने हाल के टीवी डिबेट और समाचार चैनलों पर प्रसारित उन खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें यह दिखाया गया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा गाय न खरीदने से हिंदू पशु व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। शंकराचार्य जी ने कहा कि इस प्रकार का नैरेटिव समाज में भ्रम फैलाने वाला है। उन्होंने कहा कि “अगर कोई समुदाय गाय का वध बंद करता है तो यह स्वागत योग्य कदम है और इससे सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होगा।”शंकराचार्य जी ने कहा कि कई मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उनसे संपर्क कर गौ संरक्षण अभियान का समर्थन किया है तथा गाय को “राष्ट्रमाता” घोषित किए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि और आस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि “गो-एलएक्स” योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति गाय बेचना चाहता है तो वह वेबसाइट के माध्यम से संपर्क कर सकेगा और गौरक्षा के उद्देश्य से गाय खरीदी जाएगी। इस अभियान में अनेक गौसेवक और धर्मप्रेमी लोग सहयोग कर रहे हैं।शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने जानकारी दी कि जल्द ही “गो-एलएक्स” वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा और इसके संचालन की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *