बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसियों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में परिवार की महिलाएं और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता तबस्सुम ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तबस्सुम के अनुसार, यह घटना 19 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई। उनके पड़ोसी शफीक और रफीक (स्वर्गीय हमीद के पुत्र) ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/ जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो शफीक के पुत्र इशरार, सिरताज और फिरोज, तथा रफीक के पुत्र अजमुद्दीन, अब्दुल कलाम और शाहील ने मिलकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में तबस्सुम, उनकी बहन तमन्ना, मां परवीना और भाई शाकिब को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायलों को बचाया। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। तबस्सुम ने अपनी तहरीर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 191(2), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनिल राय के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।