नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान

Share
लखनऊ। नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित “मेधावी छात्रा सम्मान समारोह–2026” में लखनऊ के समस्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शीर्ष 10-10 मेधावी छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा भवन के एसोसिएट डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (ADIOS) श्री विनोद कन्नौजिया ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने नेचुरल टच वेलफेयर सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।समारोह में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्मृति शर्मा, सचिव श्री प्रदीप, तथा शिवाक्ष शर्मा सहित लखनऊ के विभिन्न जीजीआईसी की प्रधानाचार्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने सम्मानित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।संस्था ने बताया कि वह भविष्य में भी बालिका शिक्षा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *