राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्य के लिए नराकास गाजीपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार

Share
गाजीपुर । गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग की ओर से नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गाजीपुर को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट, प्रभावी एवं सराहनीय कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मुंबई में आयोजित हिंदी दिवस एवं राष्ट्रीय राजभाषा सम्मेलन के भव्य समारोह में प्रदान किया गया।नराकास गाजीपुर को यह राष्ट्रीय उपलब्धि जनपद स्थित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, बैंकों एवं उपक्रमों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रचार-प्रसार, सरकारी पत्राचार में हिंदी के प्रयोग, डिजिटल माध्यमों पर हिंदी को बढ़ावा देने तथा नियमित बैठकों एवं कार्यशालाओं के सफल आयोजन के आधार पर मिली है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस उपलब्धि पर नराकास गाजीपुर के अध्यक्ष विनय शंकर ने समिति से जुड़े सभी सदस्य कार्यालयों, संस्थानों के प्रमुखों एवं राजभाषा अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार नराकास गाजीपुर से जुड़े सभी सदस्य कार्यालयों की निष्ठा, निरंतर प्रयास और सामूहिक योगदान का परिणाम है। यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि नराकास गाजीपुर भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के उत्तरोत्तर विकास और उसके सरल एवं प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए नई कार्ययोजनाओं के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *