राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका – विनय पांडेय

Share
वाराणसी राजातालाब – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। हमारे देश के युवा हमारे देश के भविष्य हैं और जनसंख्या के सबसे गतिशील खंड का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत जैसे राष्ट्र के विकास में युवाओं और उनके कार्यों का योगदान है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवा वर्ग एक अहम भूमिका निभाता है। युवा वर्ग शारीरिक और मानसिक रूप से किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होता है। युवा वह शक्ति है जो देश को नई दिशा और ऊर्जा दे सकती है। भारत एक ऐसा देश है जहाँ सबसे अधिक युवा रहते हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उनकी शक्ति, साहस और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभा सकती है। यदि युवा सही मार्ग पर चलें और अपने कर्तव्यों को समझें तो भारत को विश्व में सबसे शक्तिशाली बना सकते हैं।युवा देश के कर्णधार होते हैं। देश और समाज का भविष्य उन्हीं पर निर्भर होता है। परन्तु आज हमारे देश की दशा अत्यंत शोचनीय है। समाज में एकता, जागरूकता, राष्ट्रीय चेतना, कर्तव्यबोध, नैतिकता में कमी आयी है। युवा ही हैं जो प्रगति के पथ पर राष्ट्र को ले जाने वाले हैं। इस बिखरे समाज को व्यवस्थित करने का दायित्व युवाओं पर ही है। आज का युवा देश का भविष्य।”चाहे जो हो धर्म तुम्हारा, चाहे जो वादी हो अगर नहीं जी रहे देश के लिए तो तुम अपराधी हो” युवा हमारे देश का वर्तमान और भविष्य हैं। आज का प्रत्येक युवा देश का आगामी राष्ट्र नायक होगा, उनके कंधों पर ही राष्ट्र का विकास और कल्याण का पूरा भार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *