रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

Share
शुक्लागंज गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पश्चिमी चौकी क्षेत्र में अपलाइन पर किलोमीटर संख्या 67/14 और 67/15 के बीच शव पड़ा मिला। ट्रैक से गुजर रहे रेलवे कर्मचारियों की नजर पड़ने पर उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।पुलिस के अनुसार शव की स्थिति क्षत-विक्षत थी और महिला का दाहिना हाथ व पैर धड़ से अलग मिले। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जिसे पुलिस ने मौके से हटाया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
प्रारंभिक जांच में महिला के ट्रेन की चपेट में आने अथवा चलती ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।जीआरपी ने महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। कपड़ों और हुलिए के आधार पर पहचान कराने के साथ आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
वहीं, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला किस ट्रेन की चपेट में आई और वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची। स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रेलवे रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *