कुरुक्षेत्र: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसीएमटी) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सीनेट हॉल में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “एआई के दौर में पत्रकारिता: चुनौतियों से निपटना और सत्य को बनाए रखना” रहा।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने भावी पत्रकारों का आह्वान किया कि वे तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे एनयूजेआई (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ‘खेल टुडे’ के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मीडिया छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग) दिलवाया जाएगा।विशिष्ट अतिथि एवं एनयूजेआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र का सबसे बड़ा धर्म केवल पढ़ना और निरंतर सीखना है, यही गुण उन्हें भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार पत्रकार बनाएगा। एन यू जे आई के उपाध्यक्ष डॉ रनेश राणा ने सभी के समक्ष कुछ सवाल खड़े किए के किया हमे सचमे इतनी तेज जीवल शैली की ज़रूरत है।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/इस सम्मेलन में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के प्रो. विक्रम कौशिक का विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें एआई के दौर में पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों और निष्पक्षता को बनाए रखने के उपायों पर गहन मंथन हुआ। संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मीडिया और समाचार उद्योग में तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में पत्रकारों के सामने खबरों की सत्यता, विश्वसनीयता और तकनीकी चुनौतियों से निपटने के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कंवरदीप शर्मा ने कार्यक्रम के शुरुआत में कार्यक्रम की रूप रेखा सभी के समक्ष रखी और बताया के इस कार्यक्रम में हिमाचल, यूपी, दिल्ली और हरियाणा से लगभग 30 वरिष्ठ पत्रकारों ने सहीभागिता की और इसके साथ ही संस्थान के एलुमनाई छात्रों जो विभिन्य मीडिया हाउसेस में कार्यरत है उनको भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अशोक किंकर (प्रबंध संपादक, खेल टुडे एवं मुख्य चुनाव अधिकारी, NUJ(I)),श्री विपुल (संयोजक हरियाणा, NUJ(I))श्री सुमित शर्मा वशिष्ठ (कोषाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स), एनयूजेआई कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती उषा पाहवा व श्री गोपाल शर्मा और संस्थान शिक्षक डॉ प्रदीप , डॉ सतीश राणा, डॉ रोशन, सचिन वर्मा, राकेश व छात्र मौजूद रहे।