स्योहारा (बिजनौर)।थाना स्योहारा पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या करने और शव छिपाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 28 जुलाई 2026 को ग्राम चकमहदूदसानी निवासी श्रीमती तसवीरन पत्नी स्व. शरीफ ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपियों द्वारा उनके पुत्र नफीस अहमद का गला काटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को छिपा दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 298/2026, धारा 103(1), 238(A) व 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।मामले की विवेचना के दौरान तीन अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को स्योहारा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों अभियुक्तों—आरिफ, शोएब और महफूज (पुत्रगण अहमद अली, निवासी ग्राम विरामपुर उर्फ अलादीनपुर, थाना स्योहारा) को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार तथा कांस्टेबल अंशुल राणा शामिल रहे।