‘हनुमान अंश’ देखकर बोले विधायक पंकज गुप्ता—युवाओं को दिशा देने वाली फिल्में बनें

Share
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी एवं सदर विधायक पंकज गुप्ता के संयुक्त संयोजन में स्थानीय ‘छोटू महराज’ सिनेमाघर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसमें जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखी।
फिल्म देखने के बाद सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति, धर्म और आस्था से जुड़ी फिल्मों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है। सनातन मूल्यों और भक्ति भावना को आगे बढ़ाने वाली ऐसी फिल्में लगातार बननी चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, मर्यादा और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ सके।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/विशेष स्क्रीनिंग में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. सुधीर शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, प्राचीन्द्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, सत्यम पांडे, सत्यम बाजपेयी, विकास जायसवाल, योगेंद्र सिंह, कृष्णा गुप्ता, प्रवेश सिंह, आनंद शर्मा, नीरज तिवारी, आशीष दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, ईशू प्रभा बाजपाई और शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, रजनीश वर्मा, मनीष जायसवाल, अनिल कुशवाहा, नवीन सिंह, आनंद अवस्थी, जितेंद्र प्रताप सिंह, कमल बाजपेयी, समीर शुक्ला, आदित्य जायसवाल, शिवम तिवारी ‘आजाद’ और नीरज शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *