बहराइच ( मिहींपुरवा ) । विकासखंड मिहींपुरवा परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सरोज सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक मिहीपुरवा सीडीपीओ ने विधायक बलहा को बुके देकर स्वागत किया। तथा कार्यक्रम के संचालन शिक्षक प्रेम प्रकाश ने संपन्न कराया।इस अवसर पर श्रीमती सोनकर ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/इस अवसर पर सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव, बताया कि 65 नियुक्ति पत्र वितरण किए गए हैं । कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा के प्रभारी डॉ. महेश विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।