योगी संत नहीं, राजनेता हैं; गाय को राष्ट्रमाता न मानने वाली सरकार बदलनी चाहिए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील । गौ संरक्षण और जनजागरण यात्रा पर निकले ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पयागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संत नहीं मानते, क्योंकि वे एक राजनेता हैं और सरकार से वेतन लेते हैं। उनके अनुसार संत का धर्म सत्ता में रहकर वेतन लेना नहीं है।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करती, उसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि जो दल गाय के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन उसे राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिला पाते, जनता को ऐसे दलों को चुनाव में हराने का काम करना चाहिए।पयागपुर पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष बालेंद्र श्रीवास्तव उर्फ़ विपिन के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर बसंत सिंह, मलिक राम शर्मा, श्यामजी, इकौना के मसूद आलम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *