बहराइच ( मिहीपुरवा )। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से 13 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। स्थानांतरण आदेश 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रमेश रावत को प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा से पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा को रानीपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा नियुक्त किया गया है।निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव को मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज, रमाशंकर यादव को नवाबगंज से डीसीआरबी, राम नरेश को कोतवाली मुर्तिहा से आईजीआरएस तथा अभिमन्यु कुमार सिंह को आईजीआरएस से मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर तथा निरीक्षक विवेक यादव को पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से साइबर क्राइम पुलिस थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।आनंद कुमार चौरसिया को मोतीपुर से जनसंपर्क अधिकारी, हरेंद्र नाथ राय को जनसंपर्क अधिकारी से थानाध्यक्ष रानीपुर, यतीन्द्र सिंह को धनुही चौकी से थानाध्यक्ष कोतवाली मुर्तिहा, राम गोविंद वर्मा को राजा बाजार चौकी से थानाध्यक्ष सुजौली तथा प्रकाश चंद्र शर्मा को सुजौली से अपराध शाखा भेजा गया है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है।