मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान, अभिभावकों संग हुआ सम्मान समारोह

Share
गाजीपुर। हेतिमपुर स्थित ए.एस पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी सूची में कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों के नाम व प्रतिशत इस प्रकार हैं—नन्हें मुन्नों से लेकर जूनियर वर्ग तक का शानदार प्रदर्शन पी.जी. वर्ग में दिव्यांशु बिंद ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, राज यादव ने 95.8% के साथ द्वितीय तथा अंश मिश्रा ने 94.17% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।एल.के.जी. में अनिरुद्ध कुमार खरवार 95.83% के साथ प्रथम, अभिनंदन एस. गहलौत 97.83% के साथ द्वितीय एवं प्रदीप यादव 92.67% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। यू.के.जी. में अथर्व तिवारी एवं कार्तिक दोनों ने 93.17% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रियांशी यादव 92.33% के साथ द्वितीय एवं के. मानसी भारती 92.17% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।read more:https://khabarentertainment.in/constitution-makers-birth-anniversary-celebrated-with-great-enthusiasm-in-sonanchal/प्राथमिक कक्षाओं में भी मेधावियों का जलवा कक्षा 1 में अंशी यादव 96.48% के साथ प्रथम, आयुषी सिंह गहलौत 95.62% के साथ द्वितीय एवं सिदरा आलम 93.9% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 2 में आस्था यादव 90.48% के साथ प्रथम, आराध्या साहू 90.89% के साथ द्वितीय एवं आरुषि यादव 87.71% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 में आयुषी यादव ने 99.57% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ के. गौरव 88.86% के साथ द्वितीय एवं पूजा यादव 85.9% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।कक्षा 4 में नैन्शी यादव 96.57% के साथ प्रथम, अनुश्का गुप्ता 92.1% के साथ द्वितीय एवं अदिति यादव 86% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 5 में प्रियांशी यादव 95.86% के साथ प्रथम, सूर्य प्रताप 89% के साथ द्वितीय एवं अनीता यादव 85.14% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में भी छात्रों ने दिखाई प्रतिभा कक्षा 6 में राधा कुमारी 81.33% के साथ प्रथम, किशन 73.78% के साथ द्वितीय एवं रोशन यादव 71.19% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 में शिवम कुमार 86.37% के साथ प्रथम, प्रिंस 86% के साथ द्वितीय एवं नेहा 85.41% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में खुशबू यादव 95.8% के साथ प्रथम, आशीष पासवान 93.9% के साथ द्वितीय एवं आयुष लाल यादव 93% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।  अभिभावकों की मौजूदगी में मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मानपरिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं, विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/birth-anniversary-of-bharat-ratna-baba-saheb-dr-bhimrao-ambedkar-celebrated-with-great-pomp/
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी सत्र में और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *