सीएचसी में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित  , विधायक पूनम संखवार ने किया पौधरोपण

Share
 रसूलाबाद कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।शिविर में पहुंची विधायक पूनम संखवार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है ताकि सामान्य जांच व उपचार के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े।शिविर के दौरान महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ के चिकित्साधीक्षक डॉ दीपक गुप्ता ने मरीजों को बीमारियों से बचाव स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया।
इस दौरान विधायक पूनम संखवार ने  वन विभाग की टीम के साथ सीएचसी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर अस्पताल परिसर को हरा भरा बनाया जाए।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ दीपक गुप्ता मंडल अध्यक्ष अटल वाजपेई भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी जितेंद्र द्विवेदी मंडल महामंत्री मनोज सिंह गोपी भैया सर्वेश राजपूत  शासन सभासद  नरेंद्र पांडेय पूर्व सदस्य जिला पंचायत संतोष प्रताप सिंह  गौरव सिंह वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम में  संदीप शुक्ला गौरव कुमार अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
7-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *