विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Share
नगीना । थाना क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गंगवाली स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार, 1 अक्टूबर को स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह प्रधान एवं स्वर्गीय ओमवती देवी की स्मृति में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने किया।स्वास्थ्य शिविर में हड्डी, बाल, त्वचा, दंत, नाक-कान-आंख, श्वांस एवं स्त्री रोग समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज बिजनौर, कल्याणम करोति नेत्र संस्थान मथुरा, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा सहित स्थानीय चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।शिविर में शुगर एवं आंखों की निशुल्क जांच, चश्मों का वितरण तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/  दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।इस अवसर पर मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने क्षेत्रीय सड़क मार्गों के चौड़ीकरण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पुरैनी हाईवे से सैदपुरी-पखनपुर-गंगवाली-बाला शेरपुर मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किए जाने की बात कही।विशाल स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की और निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।इस अवसर पर  भूपेंद्र चौहान उर्फ  बोवी (जिला अध्यक्ष), अनूप बाल्मीकि पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, प्रिन्स चौधरी, गजेंद्र प्रधान गंगवाली, अतुल चौहान धामपुर, डॉ अमित चौहान ,हिमांशु चौहम नहटौर, पृथ्वी सिंह कीरतपुर,नीता गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक सांस्कृतिक प्रयोजन नारायण समाजसेवी गंगवाली, ऋतिक चौहान, सुरेश चंद, राजेश सिंह, महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन, डा० कुलदीप सिंह व डॉ वी के चौहान सहित सैकड़ों भाजपाई व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *