जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Share
बिजनौर । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर  संजय कुमार सप्तम के मार्गदर्शन में 25 सितंबर से  01 अक्टूबर 2026 तक गांधी जयन्ती के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद बिजनौर के विद्यालयों के छात्रों के संवेदीकरण हेतु पोक्सो अधिनियम के विशेष प्रावधानों तथा विधिक परिणामों के बारे में जनपद बिजनौर के विद्यालयों के छात्रों को जागरूक किये जाने हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय इण्टर कॉलिज, बिजनौर में श्री संजय कुमार-VII, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर की अध्यक्षता में  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में श्री लोकेश नागर, स्पेशल जज,ई0सी0 एक्ट बिजनौर, स्वाति चन्द्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर तथा कष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधिक्षक, बिजनौर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर सिहँ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा विद्यालय के छात्रों को बताया गया कि पोक्सो अधिनियम 2012 यानी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एक ऐसा सख्त कानून है जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण, छेड़छाड़ और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। पॉक्सो एक्ट बच्चों के अधिकारों की रक्षा और ऐसे अपराधों की जारी सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, जिसके तहत स्पेशल कोर्ट की स्थापना और कठोर सज़ाओं का प्रावधान किया गया है – जिनमें 3 साल से लेकर आजीवन कारावास या कुछ गंभीर मामलों में मृत्युदंड तक शामिल है। read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette समाज में बढ़ते बाल यौन अपराधों को रोकने में यह अधिनियम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृष्णा कॉलेज, बिजनौर के छात्रों द्वारा पोक्सो अधिनियम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अद्भुत प्रस्तुति की गयी।इसके अतिरिक्त राजकील बालिका इण्टर कॉलिज, झालू, बिजनौर में श्री सुनील कुमार III, अपर जनपद न्यायाधीश, बिजनौर, डी ए वी इण्टर कॉलेज, निकट विदुरकुटी रोड, बिजनौर में श्री शान्तनु त्यागी, अपर सिविल जज(सि0डि0), बिजनौर, हिन्दू इण्टर कॉलेज, नगीना, बिजनौर में वर्तिका शुभानन्द, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नगीना, बिजनौर, किसान इण्टर कॉलेज, मण्डावली, बिजनौर में हुमा, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, बिजनौर, कस्तूरबा गाँधी बालिका, आवासीय विद्यालय, धर्मनगरी बिजनौर में श्री यतेन्द्रपाल सिहँ, अपर सिविल जज (जू0डि0), बिजनौर, कस्तूरबा गाँधी बालिका, आवासीय विद्यालय, किरतपुर नगर, ग्राम सिकरी किरतपुर, बिजनौर में विशाल शर्मा, सिविल जज(जू0डि0)/एफ0टी0सी0, बिजनौर, राजकीय बालिका हाईस्कूल, बुडावला, नगीना में श्री नेहा राजन सिविल जज(जू0डि0), नगीना, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बीरूवाला, नजीबाबाद में अरूण सिहँ राठौर, सिविल जज,(जू0डि0), नजीबाबाद, राजकीय हाईस्कूल काजीवाला, महोम्मदपुर देवमल, ब्लॉक बिजनौर में सुश्री अंजलिका प्रियदर्शनी, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी, बिजनौर, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, सरकड़ा, अल्लैहपुर धामपुर में सुश्री नूतन न्यायाधीश, ग्राम न्यायालय, धामपुर, राजकीय हाईस्कूल, मुन्नवरपुर सैयद, नगीना में श्री सुभाष सिहँ, अपर सिविल जज (जू0डि0), नगीना में उपरोक्त अधिकारीगण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रमों में उपरोक्त अधिकारीगण द्वारा पॉक्सो अधिनियम, नालसा हैल्पलाइन नं0 1500, चाइल्ड हैल्पलाइन नं0 1098, पुलिस हैल्पलाइन नं0 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।  कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 2500 छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *