अफजलगढ । भारतीय जनता पार्टी बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र चौधरी द्वारा संकट मोचन श्रीबाला जी धाम हिदायतपुर पत्थरवाला के महन्त मोहित त्यागी गुरू जी को अफजलगढ मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा खेल सिंह राजपूत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह बंजारा, विकास पाल, वीरभान सिंह, मुकेश शर्मा , शंकर भाई, मोहित चौहान, रजत कुमार, भीम सिंह रावत, अभिषेक कोहली , विनोद धारीवाल, वेदराज सिंह, ऋतिक त्यागी, गुड्डी रावत महिला मोर्चा रचित बंसल, मंजू त्यागी अध्यक्ष संकट मोचन श्री बालाजी धाम नीम करोली मंदिर ट्रस्ट , अशोक धारीवाल आदि ने अंगवस्त्र भगवा गमछा पहना कर शुभकामनायें ज्ञापित की ।