गन्ना तौल केंद्र पर छोटी प्लेट से किसानों को परेशानी, बड़ी प्लेट लगाने की मांग

Share
नहटौर। बिलाई शुगर मिल के नसीरपुर बुजुर्ग स्थित गन्ना तौल केंद्र पर छोटी तौल प्लेट होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कांग्रेस नेता चौधरी अतुल कुमार ने मिल प्रबंधन से केंद्र पर बड़ी तौल प्लेट लगवाने की मांग की है।चौधरी अतुल कुमार ने बताया कि नसीरपुर बुजुर्ग स्थित इस गन्ना तौल केंद्र पर नसीरपुर, सलामाबाद, पपसरा, फैजपुर रामानंद सहित आसपास के कई गांवों के किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। केंद्र पर छोटी तौल प्लेट लगी होने के कारण किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ने की तौल कराने में परेशानी होती है। कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली को सही तरीके से तौल प्लेट पर खड़ा करने में भी दिक्कत आती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उन्होंने कहा कि गन्ना सीजन में बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचते हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ऐसे में तौल व्यवस्था का सुचारु और सुरक्षित होना जरूरी है। छोटी तौल प्लेट के कारण किसानों को होने वाली परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने शुगर मिल प्रबंधन से तत्काल छोटी तौल प्लेट को बदलकर बड़ी प्लेट लगवाने की मांग की।चौधरी अतुल कुमार ने कहा कि किसानों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खेतों में मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसान के साथ कोई दुर्घटना होती है तो इसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। इस दौरान सुभाष कुमार, सचिन कुमार, सनी कुमार, बबलू सिंह, डिग्गी सैनी, भागेश सिंह, रिपिन सिंह, अनिल चौधरी, यशपाल सिंह, गौरव कुमार और सुमित सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *