श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Share

सोनभद्र। छपका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। कथावाचक पंडित मुरारी शास्त्री के श्रीमुख से भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भजन-कीर्तन और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय बना रहा।कथा के दौरान पंडित मुरारी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करने वाला आध्यात्मिक माध्यम है। इसके श्रवण से मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है और व्यक्ति सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा तथा सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह-माया के बीच ईश्वर का स्मरण ही मनुष्य को आत्मिक शांति और संतोष प्रदान करता है। सच्ची भक्ति में दिखावे का कोई स्थान नहीं है। मन की पवित्रता और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही भक्ति का वास्तविक स्वरूप है। कथा के बीच प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुधाकर पांडेय एवं सुशीला पांडेय के साथ अयोध्या दूबे, इंद्रदेव सिंह, अवधेश पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, युगान्त तिवारी, मनीष पांडेय, सुशील पाठक, शैलेन्द्र चैबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *