पागल कुत्ते का कहर: तीन मासूम समेत 6 लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

Share

बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल कुत्ते ने घर में घुसकर तीन मासूम बच्चों समेत कुल 6 लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सभी को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना के दौरान घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों के सहारे कुत्ते को खदेड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के विरोध के बाद कुत्ता मौके से भाग निकला।read more:https://pahaltoday.com/tragic-accident-in-the-ganges-12-year-old-student-dies-after-falling-from-a-boat-mourning-spreads-in-the-tadighat-mallah-colony/हमले में घायल लोगों की पहचान 60 वर्षीय शिव कुमार, समसुल्लका, मीरा देवी, अंकिता, गरजा देवी और चंटा देवी के रूप में हुई है, जिनमें चंटा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें हिंसक जानवर प्रभावित वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *