आज के समय में बढ़ते तनाव, दरकते रिश्तों और भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच खोई हुई खुशियों को फिर से पाने के उद्देश्य से नोएडा के सेक्टर-135 में आध्यात्मिक गुरु माँ उषा श्री के सान्निध्य में एक भव्य आध्यात्मिक एवं जीवन मूल्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले विचारों का लाभ उठाया।अपने प्रेरक संबोधन में माँ उषा श्री ने कहा कि सच्ची खुशी बाहरी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि भीतर की शांति, श्रेष्ठ विचारों और सशक्त पारिवारिक संबंधों से प्राप्त होती है। उन्होंने जीवन के मूल्यों, सनातन धर्म की गहन शिक्षाओं और कर्म के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि शास्त्र केवल पूजा-पाठ का विषय नहीं, बल्कि जीवन को सरल, सफल और आनंदमय बनाने का विज्ञान है।उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने कर्म, विचार और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/तो तनाव, पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं से काफी हद तक मुक्ति संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ समय बिताने, संवाद बढ़ाने और भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें।इस अवसर पर जानेमाने एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू, अशोक कौशिक, विकास मिश्रा, प्रतिभा, ज्ञान रंजन सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकता बताया।माँ उषा श्री ने घोषणा की कि यह आध्यात्मिक एवं जीवन मूल्य शिविर प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा, जहाँ लोग अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक और मानसिक समस्याओं का समाधान सनातन शास्त्रों में वर्णित सिद्धांतों एवं व्यावहारिक उपायों के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और सामूहिक भोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित लोगों ने इसे केवल एक आध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार, समाज और जीवन को नई दिशा देने वाला सार्थक प्रयास बताया।