फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, लंबित वादों और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पात्र बंदियों को समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र बंदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) की योजनाओं का लाभ मिले। किसी भी बंदी को आर्थिक अथवा अन्य कारणों से न्याय पाने में परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।