बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार

Share
उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई को पूरन नगर में पनीर की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। वाहन स्वामी अमित मिश्रा की तहरीर पर 15 जुलाई को कोतवाली सदर में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/बुधवार को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित आरोपी सोनू पुत्र राम सिंह, निवासी कुर्मिन खेड़ा, को एएम पर बरवट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *