मीडिया 22 के खिलाफ एलसीजेड की शानदार जीत

Share

लखनऊ। ऐशबाग एनईआर स्टेडियम में शनिवार रात हुए मीडिया 22 और एलसीजेड क्रिकेट मैच में एलसीजेड की शानदार जीत हुई। 20-20 ओवर के हुए मैच में मीडिया 22 के कप्तान विश्व देव राव ने एलसीजेड के कप्तान दिलीप से टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज आसिफ ने तेजी से रन बनाये और नितिन अवस्थी के साथ 50 रन की साझेदारी की जिसमे आसिफ ने 37 रन बनाये और नितिन ने 22 रन की पारी खेली। उसके बाद अखिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमे उन्होंने 11 चौके जड़े। और स्कोर को 20 ओवर में 182 रन तक पहुँचाया। जवाब में एलसीजेड के पवन राय और विशाल सिंह की शानदार बल्लेबाजी रही और 150 रन की साझेदारी की। जिसमें पवन राय ने 104 और विशाल ने 50 रन बनाये। जिससे मैच आसानी से अपनी झोली में डाल लिया। एलसीजेड में सबसे अच्छी बॉलिंग दिलीप ने 2 विकेट लेकर की।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/ वही लखनऊ मध्य एसी 59 वर्ष के बावजूद मुकेश त्यागी जी ने शानदार बालिंग की। और अपनी फिल्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। मीडिया 22 के कप्तान विश्व देव राव ने एक विकेट लेकर टीम की लाज बचायी। शुरुआती में मिस फील्डिंग की वजह से मीडिया 22 को हार का खामियाजा उठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *