संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Share
*फिरोजाबाद*। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रचार-प्रसार वाहनों और विद्यालयी छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि सभी विभागों और आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास सफाई रखने, जलभराव रोकने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान करेंगी। साथ ही टीकाकरण से वंचित बच्चों और कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/अभियान के दौरान नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के साथ जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि और सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की निगरानी की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान की गतिविधियां समय से पूरी करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *