नितिन गुप्ता महिला सुरक्षा एवं छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के अभाविप स्टूडेंट यूनियन सेक्रेटरी कौशिक राय ने डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट के कार्यालय में मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कॉलेज परिसर एवं आसपास छात्राओं की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।कौशिक राय ने डीसीपी राहुल अलवल के समक्ष कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े विषयों को रखते हुए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस निगरानी एवं पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसके लिए पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteचर्चा के बाद डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट ने कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस निर्णय से कॉलेज आने वाली छात्राओं और अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अभाविप सेक्रेटरी कौशिक राय ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संवाद के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़े सुरक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धा चतुर्वेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 2024–25 की पूर्व प्रेसिडेंट कैंडिडेट, ने महिला सुरक्षा और छात्राओं में जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। डीसीपी कार्यालय में हुई इस चर्चा में महिला सुरक्षा, नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और त्वरित सहायता व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई। प्रतिदिन पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश को कॉलेज के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।