मजदूर दिवस पर श्रमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य मेले का आयोजन

Share
संग्रामपुर/अमेठी। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के पौधशाला भवसिंहपुर में श्रमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन दरोगा रणवीर सिंह की देखरेख में हुआ, जिसमें वन विभाग में तैनात कर्मचारियों और मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।read more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-education/
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के डॉ. भारत श्रीवास्तव ने श्रमिकों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। इस दौरान वन विभाग में कार्यरत 15 मजदूरों को गर्मी से बचाव के लिए पानी की बोतल, छाता, ग्लूकोज, गमछा सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते रहेंगे, ताकि उन्हें कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।डॉ. भारत श्रीवास्तव ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में श्रमिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पर्याप्त पानी पीना, धूप से बचाव करना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीसीपीएम तीर्थराज यादव, गौरव पांडेय, डॉ. मनीष कुमार मिश्र, शैलेंद्र प्रताप सिंह (डम्पी), अवधेश सिंह (ठेकेदार), विनोद सिंह (विन्नू), नीरज ठेकेदार सहित वन विभाग के अन्य दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *