भाजपाइयों ने निकाली महिला जन आक्रोश अभियान पद यात्रा

Share
श्रावस्ती। महिला जन आक्रोश अभियान के अंतर्गत आयोजित पद यात्रा बृहस्पतिवार को हरिहरपुर रानी मंडल के भंगहा बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला ने की।read more:https://pahaltoday.com/buddha-jayanti-celebrated-with-great-enthusiasm-in-prakash-genius-public-school/उन्होंने पद यात्रा में शामिल महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। यह पद यात्रा महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पद यात्रा में ब्लॉक प्रमुख शकुंतला देवी यादव, प्रेमवती प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान महिलाओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्री लाल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अंकित निषाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाषसत्या, सती राम यादव, संतोष पटवा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *