गाजीपुर। थाना कोतवाली गाजीपुर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कोतवाल प्रमोद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में थाना परिसर के पुलिसकर्मियों, एसआई और सिपाहियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। जन्माष्टमी को लेकर कोतवाली परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण के बीच देर रात जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा कोतवाली परिसर जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन को सफल बनाने में थाना परिसर के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/एसआई और सिपाही परेश सिंह ने भी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई।कोतवाल प्रमोद सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।इस अवसर पर कोतवाल प्रमोद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य और धर्म के प्रति अडिग रहने का संदेश देता है।जन्माष्टमी समारोह के दौरान थाना कोतवाली के एसआई, सिपाही एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह आयोजन पुलिस परिसर में धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गया।