खीरी पुलिस द्वारा दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share

खीरी टाउन खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत। यह कार्यवाही प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/थाना खीरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0422/2026 के अंतर्गत धारा 85/80(2) BNS एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके निवास स्थान मोहल्ला श्यामलालपुरवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *