80 लाख की ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Share
लखीमपुर खीरी मे पलिया थाना क्षेत्र मे,एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 400 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/aarohi-became-dm-for-a-day-boosted-the-morale-of-the-girl-students/पुलिस ने भीरा रोड स्थित मेला घाट मोड़ के पास घेराबंदी कर सनी कुमार गुप्ता, पप्पू सिंह, तरसेम सिंह और परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में स्मैक, चार मोबाइल फोन और 3,160 रुपये नकद भी बरामद हुए।इस संबंध में थाना पलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *