ह्यूमन राइट्स मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष बने पत्रकार धनंजय राय

Share
भदोही। चौरी क्षेत्र के जगरनाथपुर निवासी धनंजय राय पत्रकार को नेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्टर काउंसिल मानवाधिकार संगठन के भदोही जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिले के जिम्मेदारी मिलते ही स्थानीय व दूर-दराज के लोगों ने निवास स्थान पर पहुंचकर बधाइयां दी और आगे बढ़ने को उत्सवर्धन भी किया और साथ ही खुशी जताई, वहीं उन्हें संगठन के प्रति उनकी निष्ठा के लिए सराहा गया। इधर धनंजय राय ने जिलाध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश गुप्ता का तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि जो भी मुझे जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठा पूर्वक मैं निभाऊंगा।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-vijay-won-the-trust-vote-in-the-tamil-nadu-assembly/  राय ने कहा कि मानवाधिकार सार्वभौमिक अधिकार है। यह किसी राज्य अथवा देश द्वारा प्रदान नहीं किए जाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के शांति और सुरक्षा के साथ गरिमापूर्ण ढंग से रहने का अधिकार रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *