बाराबंकी। साइबर क्राइम सेल ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 68,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी है। इससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। असंद्रा थाना क्षेत्र के गजपतिपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय पुत्र बाबूराम ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने दोस्त बनकर उनसे धोखाधड़ी की और उनके बैंक खाते से 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, पीड़ित की पूरी 68,000 रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस करा दी गई।read more:https://pahaltoday.com/officers-should-work-like-an-army-for-the-farmers-negligence-will-not-be-tolerated/पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराएं।