कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर बिजनौर-हरिद्वार पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति

Share
बिजनौर । आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बिजनौर और हरिद्वार पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान दोनों जनपदों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से मंथन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/बैठक की अध्यक्षता हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव तथा बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (यातायात) गौतम राय ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के संचालन, कांवड़ियों की सुरक्षा, सीमा क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सूचना के आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि दोनों जनपदों की पुलिस यात्रा अवधि के दौरान लगातार आपसी समन्वय और संवाद बनाए रखेगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।बैठक में बिजनौर की ओर से क्षेत्राधिकारी यातायात/नजीबाबाद, थाना प्रभारी नजीबाबाद, थाना प्रभारी मंडावली एवं ट्रैफिक प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं हरिद्वार की ओर से क्षेत्राधिकारी सिटी, क्षेत्राधिकारी यातायात, थाना प्रभारी श्यामपुर, ट्रैफिक प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।बैठक के अंत में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सहयोग, प्रभावी समन्वय और बेहतर पुलिस व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *